फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप शुरू, 35 युवा ले रहे प्रशिक्षण

Mon, 03 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में तीन दिवसीय आवासीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप का शुभारंभ हुआ। 4 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 युवा प्रतिभागी नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, ब्रह्माकुमारी ऊना की प्रभारी आशा दीदी और कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय ने किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। प्रथम दिन एडवोकेट शिखा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
बूटकैंप के दौरान युवाओं को नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, प्रभावी संचार कौशल और टीम निर्माण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रों में ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रशिक्षक भी मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर आकाश भारद्वाज तथा वालंटियर अंकुश, अंकिता, आरुषि और तुषार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें