फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने भंगड़ा, गिद्दा और नाटी पर मचाया धमाल

विज्ञापन
समाज सेवा समिति बंगाणा के वार्षिक समारोह के दौरान छात्राएं। - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा का 13वां वार्षिक समारोह रविवार को मनाया गया। इसमें ग्रामीण विकास, पंचायत राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की धर्मपत्नी मीना कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का कार्य करने वाले लोग वास्तव में महान होते हैं। वे के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव संसाधन फैना प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के एसोसिएट उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राणा ने की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि एसडीएम बंगाणा विशाल कुमार शर्मा ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने का आह्वान किया। समारोह में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थियों ने मेरी चरखे दी टूट गई मॉल, पीएआर डोहगी, माता सत्यावती स्कूल के छात्रों ने गिद्दा, धुंदला की छात्राओं ने नाटी डालकर लोगों का मन मोहा।
मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों, गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों और समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे लोगों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि मीना कंवर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्यारह हजार रुपये की राशि समिति को दी। डाइट के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान को 95 बार रक्तदान करने पर कुटलैहड़ गौरव से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सतपाल धीमान मुच्छाली और त्यासर के रमेश चंद को सोशल सर्विस अवार्ड, ब्रेवरी अवार्ड से शहीद अनिल कुमार सरोह, सीनियर सिटीजन अवार्ड से सीता राम निवासी तुरकाल और मरोट की रोशनी देवी, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में जगह बनाने वाली आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की महक धीमान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कामर्स में सानिया, मेडिकल में दीक्षा ठाकुर, नॉन मेडिकल में जनु शर्मा को सम्मानित किया गया। समाज सेवा समिति की ओर से करवाई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के छात्र अतुल अत्री और रिया राणा, निबंध लेखन में तनोह स्कूल की दीप्ति शर्मा, भाषण में आंचल शर्मा लठियाणी, पेंटिंग में थानाकलां की समीक्षा, हिंदी और अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की अंजलि और निखिल, श्लोकोच्चारण में धुंदला स्कूल की मीनाक्षी को नकद राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष डीएल शर्मा, मानचंद, एमएल दड़ोच, रविंद्र खरयाल, प्रोमिला, बनवारी लाल, प्राचार्य कुलदीप कुमार, योगराज भारद्वाज, नमता, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला धुंदला के केंद्र मुख्य शिक्षक अशोक धीमान, सत्यपाल शर्मा, राजपाल कुटलैहड़िया, मदन लाल शर्मा, कमांडेंट कुलदीप राणा, बालकृष्ण शास्त्री, बालकृष्ण शास्त्री समेत काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी और दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें