ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 1109, राजकीय महाविद्यालय ऊना के समन्वयक ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जून 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश (फ्रेश एडमिशन) एवं दोबारा पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी तथा इग्नू के वर्तमान विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन एवं दोबारा पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न स्रातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आगामी वर्ष/सेमेस्टर में अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए निर्धारित तिथि तक दोबारा पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
अध्ययन केंद्र समन्वयक ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश या दोबारा पंजीकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए विद्यार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र 1109, राजकीय महाविद्यालय ऊना में कार्य दिवसों के दौरान संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पूर्व संबंधित कार्यक्रम की पात्रता, शुल्क एवं अन्य दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की भी सलाह दी गई है।