फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एंट्री टैक्स बढ़ोतरी वापस न ली तो माल ढुलाई होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर ट्रक यूनियन ने किया एलान, कहा- सरकार ने एक साल में दूसरी बार एंट्री टैक्स में की वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर ( ऊना )। राज्य सरकर ने प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों को एक बार फिर निशाना बनाते हुए एंट्री टैक्स में वृद्धि कर दी है। हिमाचल में प्रवेश करने पर उन्हें अब और अधिक प्रवेश शुल्क चुकता करना पड़ेगा। सरकार के इस फरमान पर स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों ने कड़ा एतराज जताते हुए एंट्री टैक्स वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई है।
ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने दो टूक कहा है कि राज्य सरकार ने अगर बढ़ाई गई एंट्री टैक्स की राशि को वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में प्रदेश भर में माल ढुलाई का काम बंद कर दिया जाएगा। शुक्रवर को मैहतपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान अविनाश मैनन उप प्रधान शिव कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान राज्य सरकर ने एंट्री टैक्स में 50% से भी अधिक वृद्धि कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि उन्हें केवल राजस्व वसूलने से मतलब है, जनता की समस्या से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। अविनाश मेनन के अनुसार जो एंट्री टैक्स अभी तक छह टायर गाड़ी का 320 वसूला जाता रहा है, उसे अब बढ़ाकर 600 कर दिया है, जिससे इसमें 280 की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि 12 तथा 14 टायर गाड़ियों का प्रवेश शुल्क जो अभी तक 720 था उसे राज्य सरकर ने बढ़ाकर 900 कर इसमें 180 की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सरकर ने पिछले साल ही प्रवेश शुल्क में वृद्धि की थी, यह वृद्धि दूसरी बार की गई है। ट्रक यूनियन के प्रधान ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ट्रक ऑपरेटरों को अपनी गाड़ियों की मरम्मत आदि करवाने के लिए पंजाब के नंगल तथा आनंदपुर जाना पड़ता है, ऐसे में उन्हें यूनियन में वापस आने के लिए अब 600 तथा 900 रुपये तक चुकता करने पड़ेंगे, जो कि सरासर अन्याय है। ट्रक संघ हिमाचल के उपाध्यक्ष अविनाश मेनन ने कहा कि जल्द ही प्रदेश की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें सरकार की ओर से लगाए गए इस जजिया टैक्स के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन का खाका खींचा जाएगा। कहा कि न केवल बड़े वाहनों, बल्कि कारों की एंट्री टैक्स को भी सरकार ने बढाकर 70 से 170 रुपए कर दिया है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने रिश्तेदरियों में आना जाना भी मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर अवतार, रजनीश राणा, गुरमीत सिंह, महीपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें