फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की ओपीडी निशुल्क

Fri, 14 Aug 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अब ओपीडी शुल्क नहीं देना होगा। अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में बुजुर्गों को राहत देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ईसीजी और दंत चिकित्सा सुविधा भी निशुल्क रहेगी। बैठक एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जबकि चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए रोगी कल्याण समिति का 70.43 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कतना ने समिति के समक्ष अस्पताल के वित्तीय लेखा-जोखा का पूरा विवरण रखा।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मरीजों को राहत देते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस और लैब परीक्षणों की मौजूदा दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया गया।
इससे अस्पताल में उपचार और जांच करवाने वाले मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। वहीं, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ओपीडी शुल्क से छूट देने के साथ ईसीजी और दंत चिकित्सा भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। नागरिक अस्पताल अंब में मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी।
करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली इस मशीन से मरीजों को सीटी स्कैन के लिए अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से नागरिक अस्पताल अंब में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें कई विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें