चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर की ओर से मंगलवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खास बात यह रही कि अब शिविर स्थल पर ईसीजी मशीन स्थापित करने के साथ ही निशुल्क ईसीजी सेवा भी शुरू कर दी गई है। ईसीजी शुरू होने पर पहले दिन आठ लोगों की ईसीजी की गई। मंदिर न्यास के वित्त अधिकारी राजेंद्र कटोच ने बताया कि साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर में बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंदिर प्रशासन प्रयासरत है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि शिविर में दवाइयां मंदिर न्यास की ओर से प्रदान की जा रही हैं और डॉ. सुरेश गर्ग मुफ्त में सेवाएं प्रदान करते हैं। संवाद