फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसानों की मददगार बनी मुफ्त ड्रोन स्प्रे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल की गुणवत्ता में हुआ सुधार, लागत में आ रही कमी
विज्ञापन

चुरुडू कृषि सोसायटी हिमाचल में ड्रोन स्प्रे करने में नंबर वन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही ( ऊना)। बड़ूही क्षेत्र के किसानों को इफ्को के माध्यम से केंद्र सरकार ने किसानों को स्प्रे करने वाला ड्रोन मुफ्त में उपलब्ध कराया है। इससे किसानों को फायदा हुआ है। इस ड्रोन से पिछले एक साल में लगभग 1100 एकड़ जमीन पर कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव किया गया है। चुरुडू से प्रवीण कुमार ड्रोन पायलट का कहना है कि मुझे इफ्को के माध्यम से 15 दिफ्का की ड्रोन प्रशिक्षण गुड़गांव में दिया गया। अब टकारला चुरुडू, हंबोली, बड़ूही, बेहड जसवां, ठठल, कुठियाड़ी पंचायतों में सैकड़ों किसान ड्रोन का लाभ ले चुके हैं। इस ड्रोन का उपयोग करने से किसानों को कई लाभ हुए हैं। समय की बचत, उर्वरकों और कीटनाशकों का समान रूप से वितरण और मानव श्रम की आवश्यकता में कमी आई है। इसके अलावा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और लागत में कमी आई है। चुरुडू की कृषि सोसायटी हिमाचल में ड्रोन स्प्रे करने में नंबर वन पर है। हिमाचल में ड्रोन के माध्यम से सबसे ज्यादा स्प्रे की है। चुरुडू के किसान और अंब ब्लॉक के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर का कहना है कि केंद्र सरकार और इफ्कफ्की ओर से किसानों के लिए किए गए इस प्रयास से क्षेत्र में खेती की उत्पादकता में वृद्धि हुई है। टकारला के किसान निर्मल सिंह का कहना है कि यह तकनीक पहले हम विदेशों में देखते थे। अब यहां भी उपलब्ध है। इससे फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें