फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अधिकारियों ने गो अभयारण्य का किया संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
जिया क्षेत्र में स्थित गौ अभ्यारण्य का दौरा करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
गो अभयारण्य को पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। जिया क्षेत्र में स्थित गो अभयारण्य के संचालन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। देवभूमि गोरक्षा फाउंडेशन, पशुपालन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गो अभयारण्य का संयुक्त निरीक्षण पूरा कर लिया है। निरीक्षण के दौरान फाउंडेशन ने सुधार कार्यों की मांग की। इनका समाधान होने के बाद गो अभयारण्य को औपचारिक रूप से देवभूमि गोरक्षा फाउंडेशन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अभय कोहली ने बताया कि गो अभयारण्य का बेसिक स्ट्रक्चर कंपोनेंट पूरा कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से जो भी अतिरिक्त आवश्यकताएं दी जाएंगी, उन्हें भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा पशुपालन विभाग, पालमपुर के सहायक निदेशक ने भी पुष्टि की कि गो अभयारण्य का निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो भी कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द ही लिखित रूप से लोक निर्माण विभाग के साथ साझा कर दिया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण के दौरान देवभूमि गोरक्षा फाउंडेशन के निदेशक संजीव चौहान ने गो अभयारण्य को पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रमुख मांगें रखीं। गो अभयारण्य और मुख्य रास्तों पर सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें लगाई जाएं ताकि रात के समय भी सुरक्षा बनी रहे। इस कदम से बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें