फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शेयर मार्केट में पैसा लगाने ने नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 16 Sep 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत कोटला खुर्द गांव के रहने वाले एक युवक से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर अच्छा ब्याज मिलने का लालच देकर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पंजाब के नवांशहर के गांव थानेवला निवासी आरोपी कुलदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओम अदित्य कोडन (19) निवासी गांव कोटला खुर्द तहसील व जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका प्रॉपर्टी डीलर और फाइनांस का काम है। फरवरी 2022 में दिनेश कपिला निवासी सुखसाल नंगल व राम कुमार निवासी अबादा बराना ने ऊना के एक रेस्ट हाउस में आरोपी कुलदीप कुमार से मुलाकात करवाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी कुलदीप कुमार ने उसे बताया कि वह शेयर मार्केट व फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करता है। इसके साथ उसकी दूध की डेयरी भी है। इसमें कम से कम 50 गाय व भैसें रखी हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना उसका मुख्य काम है। ओम अदित्य कोडन ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए मुझे दो। आपको 10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से पैसा वापस मिल जाएगा। उसने आरोपी की बातों में आकर पहले पांच लाख रुपये कैश दे दिया। उसके बाद आरोपी ने उसे कुछ पैसे ब्याज के तौर पर वापस भी कर दिए। धीरे -धीरे उसने दोबारा आरोपी को 21 लाख और दिए। इससे कुल 26 लाख की राशि आरोपी के पास चली गई। इस राशि में से 15 लाख उसने अपने बैंक खाते से आरोपी को भेजे थे।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद उसके दोस्त रमेश कुमार निवासी देहरादून ने 74.70 लाख रुपये और दूसरे दोस्त राम कुमार व सतनाम ने 25 लाख रुपये आरोपी कुलदीप कुमार के अलग-अलग खातों में शेयर मार्केट में लगाने को दिए। उन्होंने कहा कि आरोपी कुलदीप कुमार कुछ समय तो पैसे देता रहा है, लेकिन करीब एक साल में न पैसे वापस कर रहा है और न कोई बातचीत कर रहा। कुलदीप कुमार से जब उसकी फोन पर बात हुई, तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलदीप कुमार ने कुल 1.25 करोड़ रुपये धोखाधड़ी करके ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपी को काबू कर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें