फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार जाने के बाद विकास कार्य ठप : अनुराग

Mon, 16 Sep 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चुरड में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने दस साल में देश को विश्व की दसवीं से पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। जल्द ही देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कहां पहुंचा रही है। आज प्रदेश सरकार के पास तनख्वाह और पेंशन को पैसा नहीं है, विकास कार्य को पैसा नहीं है, तो प्रदेश में सरकार में रहकर ये क्या कर रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर चिंतपूर्णी विधानसभा के चुरड़ू में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जाने के बाद विकास कार्य ठप हुए हैं। सरकार पैसा न होने की बात कर रही है। कांग्रेस सत्ता में रहकर क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े प्रोजेक्टों के लिए केन्द्र की तरफ से नब्बे प्रतिशत दिया जाता है, जबकि सिर्फ दस प्रतिशत राज्य को देना पड़ता है। हालांकि, अन्य राज्यों को इसके लिए चालीस प्रतिशत देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के लोगों को दिया तो कुछ नहीं, लेकिन लिया बहुत कुछ है।
उन्होंने पार्टी सदस्यता अभियान के लिए कहा कि सबसे पहले देश, फिर दल और फिर स्वयं की भावना के चलते ही भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह, गगरेट से पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर समर्थकों को शामिल करना और पार्टी के आधार को व्यापक बनाना है। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक बूथ स्तर तक के भाजपा समर्थकों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: चुरड में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

चुरड में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें