फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसमी बदलाव में फ्रासबीन बनी ग्राहकों की पसंद

Wed, 06 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसमी बदलाव में फ्रासबीन ग्राहकों की पंसद बनी है। बारिश के कारण सब्जियां बाजार में कम पहुंच रही हैं जिससे अन्य सब्जियों के दाम में भी उछाल आया है। मौसम सामान्य होने पर ही दामों में गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है। बाजार में फ्रासबीन करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। व्यापारियों के अनुसार, इस समय बाजार में उपलब्ध फ्रासबीन ज्यादातर बाहरी राज्यों से मंगवाई जा रही है। आम दिनों में फ्रासबीन के दाम 50 से 70 रुपये किलो के बीच रहते हैं लेकिन इन दिनों महंगाई के बीच बाहर से आ रही सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



सब्जी दाम
आलू 30 से 40 रुपये
फूल गोभी 50 से 70 रुपये
पत्ता गोभी 50 से 60 रुपये
टमाटर 40 से 50 रुपये
मटर 40 से 50 रुपये
प्याज 30 से 35 रुपये
फ्रासबीन 100 से 120 रुपये
करेला 100 से 120 रुपये
शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये
कद्दू 40 से 50 रुपये
भिंडी 70 से 80 रुपये
हरी मिर्च 40 से 50 रुपये




हरी फ्रासबीन की सब्जी घर-घर की पसंद बनी है। घर में इन दिनों हरी फ्रांसबीन की सूखी सब्जी खूब पसंद की जा रही है। कम समय में बनने वाली और हल्की होने के कारण यह डिश खासतौर पर व्यस्त दिनचर्या में महिलाओं की पहली पसंद बनती जा रही है।
-अनीता शर्मा, निवासी ऊना

इस सब्जी को बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। बस ताजी फ्रासबीन, प्याज, हरी मिर्च और हल्के मसाले और कम तेल में बनने वाली यह सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखती है।
विज्ञापन

सुनीता शर्मा, निवासी ऊना



यह सब्जी जल्दी बनने वाली और स्वाद में बेहतरीन है। जब समय कम हो और कुछ हल्का खाना हो, तब हरी यह सब्जी सबसे आसान विकल्प होती है।
पलक ठाकुर, निवासी टक्का




बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। उम्मीद की जा रही कि आने वाले समय में कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

संतोष यादव, निवासी हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें