फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस पकड़ने जा रहे चार युवक कार हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में एक कार के दीवार से टकराने से चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वीरवार रात के लगभग डेढ़ बजे हादसा हुआ। अंब की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर एक दुकान के सामने बनी दीवार से टकराने के बाद साथ की दुकानों से टकरा गई। हादसे में कार सवार अब्बू निवासी चंबा और उसके तीन साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अब्बू को उपचार के लिए जालंधर पंजाब के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जबकि, तीन लोगों ने क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार करवाया है। बताया जा रहा है कि रात के समय अंब में बस मिस होने के कारण कार में सवार होकर युवक मुबारिकपुर में बस पकड़ने के लिए जा रहे थे लेकिन, दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामला अंब पुलिस के ध्यान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें