फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथड़ी घाटे में भिड़े चार वाहन, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल-गढ़शंकर मार्ग पर गांव बाथड़ी घाटे के समीप चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो कारें और दो भारी वाहन शामिल रहे। हालांकि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक कार को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र से गांव सिंह स्थित फूड पार्क की ओर टमाटर लेकर आ रहा एक कैंटर बाथड़ी घाटे की ढलान उतरते समय अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी हादसे में शामिल हो गया।
हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल करवाने में जुट गई। कुछ समय बाद जाम खुलवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाथड़ी बगीची से लेकर बैरियर तक का क्षेत्र लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। तीखे मोड़ और ढलान के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है, इसलिए किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें