टाहलीवाल (ऊना)। स्वां नदी के पास अवैध खनन के खिलाफ टाहलीवाल पुलिस थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। पुलिस क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी टाहलीवाल अनिल कुमार ने बताया कि स्वां नदी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्क है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि क्षेत्र में निगरानी जारी रहेगी और अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।