फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अगले साल तैयार होगा हरोली में चार मंजिला विश्राम गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग हरोली के माध्यम से निर्माणाधीन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विश्राम गृह का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले साल के मध्य तक विश्राम गृह हरोली का भव्य भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां वीआइपी से लेकर सामान्य श्रेणी तक के कक्षों की सुविधा मिलेगी। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरोली में बनने वाला जलशक्ति विभाग का यह विश्रामगृह प्रदेशभर में बेहतरीन सुविधाओं वाला पहला विश्रामगृह होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार मंजिला विश्राम गृह का निर्माण कार्य अब तक 65 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसकी धरातल मंजिल से लेकर चौथी मंजिल तक यहां ठहराव करने वाले आगंतुकों के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी रहेगी। बड़ी बात यह है कि भवन में 18 कमरों में से चार के बीच वीआईपी के ठहराव के लिए व्यवस्था रहेगी। जबकि 14 कक्ष सामान्य रूप से आरक्षित किए जा सकेंगे। चालकों के लिए डोरमैटरी का प्रबंध भी निर्माण कार्य में तय किया गया है। इसके अलावा यहीं एक सभागार भी बनाया जाना प्रस्तावित है। बता दें कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत रामपुर निचला पालकवाह-टाहलीवाल-गढ़शंकर सड़क पर भव्य विश्रामगृह का निर्माण कार्य जोरों पर है। विभाग इसे 12 कनाल भूमि पर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक इस विश्राम गृह का निर्माण कार्य 65 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। अगले वर्ष मध्य तक इसके निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। -पुनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग हरोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें