फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रविवार को होशियारपुर के लिए चार विशेष बसें चलाईं

Mon, 13 May 2024 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
50 लोकल रूटों पर सवारियां न मिलने से थमे बसों के पहिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। रविवार को अवकाश के चलते एचआरटीसी ऊना डिपो की 50 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया। रविवार को सवारियां न मिलने के कारण डिपो ने इन रूटों पर बसें नहीं चलाईं। इसके अलावा होशियारपुर के लिए चार विशेष बसें चलाई गईं।
दूसरी तरफ लंबे रूटों पर बसों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहा। जानकारी के अनुसार रविवार के दिन कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहता है। ऐसे में स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों में सवारी की संख्या काफी कम रहती है। इस कारण से सवारियां कम होने के कारण बसों का संचालन सवारी की संख्या के हिसाब से ही किया जाता है। हालांकि रविवार को बद्दी और चंडीगढ़ जाने के लिए भी सवारी की संख्या कम ही नजर आई। इसके चलते चंडीगढ़ के लिए भी अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया, जबकि होशियारपुर के लिए सवारियां मिलने के कारण चार अतिरिक्त बसें होशियारपुर के लिए चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एचआरटीसी ऊना के कुल 65 लोकल रूट हैं। ऐसे में रविवार को 15 लोकल रूटों पर ही बसों का संचालन किया गया। एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक ई. सुरेश धीमान ने बताया कि रविवार को सवारी की संख्या कम होने के कारण 50 लोकल रूट बंद रहे। इसके अलावा होशियारपुर के लिए चार विशेष बसें चलाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें