फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार घायल

Sun, 13 Nov 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर इंदिरा मैदान के समीप दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। दोनों हादसे सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी संध्या की समाप्ति के बाद पेश आए। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात इंदिरा मैदान के समीप रात को दो सड़क हादसे पेश आए। इनमें दो बाइकें, स्कूटी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसों में उमेश (18) निवासी मलहात, अमित (21) निवासी मलाहत, अरुण (23) निवासी टक्का रोड, शक्ति (18) तथा अमनदीप (19) निवासी टक्का घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों उमेश, अरुण और शक्ति को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवकों के सिर और टांगों में गंभीर चोटें पहुंची हैं। वहीं, टक्का निवासी अरुण को पीजीआई से दोबारा ऊना अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में छानबीन कर रही है। घायलों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें