फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहरीला पदार्थ खाने से दंपती सहित चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल के बट कलां में पहने पत्नी और फिर पति ने खाया जहर
विज्ञापन


जिला पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विभिन्न स्थानों पर बुधवार देर रात और वीरवार को जहरीला पदार्थ खाने से दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बट कलां में पहले पत्नी और फिर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मामले गगरेट के मवा सिंधिया और ऊना के रामपुर गांव में सामने आए। स्थानीय पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना टाहलीवाल के अंतर्गत बट कलां में बुधवार देर रात को विशाला देवी पत्नी सुनील कुमार ने घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, वीरवार सुबह विशाला के पति सुनील कुमार ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के पति-पत्नी की मौत मामले से बट कलां में मातम पसरा रहा। मृतक पति-पत्नी की कोई संतान नहीं थी। वहीं, जहरीला पदार्थ निगलने से मौत का तीसरा मामला गगरेट क्षेत्र के मवा सिंधिया से आया, जहां 70 वर्षीय कर्मो देवी पत्नी हंसराज ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। अभी परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह का चौथा मामला पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत गांव रामपुर में सामने आया, जहां सुरेंद्र कुमार पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड-5 ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि सभी मामलों में क्षेत्रों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें