फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वार्षिक परीक्षाओं में चार उड़नदस्ता टीमें करेंगी निरीक्षण

Wed, 28 Feb 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाओं में सीसीटीवी के साथ निरीक्षण टीमें करेंगी औचक जांच
विज्ञापन

एसडीएम स्तर पर भी हर शिक्षा खंड में सक्रिय रहेंगी टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में सत्र 2023-2024 की वार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत विभाग ने चार निरीक्षण टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में चार से पांच अध्यापकों व अधिकारियों की तैनाती रहेगी। इस दौरान निगरानी रखी जाएगी कि परीक्षाएं अनुशासनात्मक और निष्पक्ष तरीके से हों। इसके अलावा हर विकास खंड में एसडीएम कार्यालय की एक-एक टीम भी सक्रिय रहेगाी।
जिले के सरकारी स्कूलों में बोर्ड के सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होने जा रही हैं, जिसे लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वार्षिक परीक्षाएं करवाने के लिए जिलेभर में 150 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड द्वारा इन सुनिश्चित केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेने के निर्देश हैं। इसके साथ जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय की ओर से भी अपने स्तर पर परीक्षाओं में नकल रोकने व अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए कई तैयारियां की गई हैं। इसमें जिले की उड़नदस्ता टीमों की विशेष भूमिका रहती है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि वर्तमान में आठवीं, नौवीं, ग्यारहवीं जैसी कक्षाओं की परीक्षा चली हुई है। ग्यारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा हो भी चुकी है। जल्द ही बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि चयनित केंद्रों में बच्चों को बैठाने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। अगर कहीं कोई समस्या पेश आती है तो उस बारे में समय पर सूचित करें, ताकि परीक्षा से पहले उसका समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


कोट्स

शिक्षा विभाग की ओर से चार टीमों का गठन निरीक्षण के लिए किया गया है। हालांकि अभी अन्य तैयारियों व योजना को पुख्ता करने के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा चल रही है। परीक्षाओं को सुनियोजित व अनुशासनात्मक तरीके से संपन्न करवाना हमारा मकसद है। इसके लिए अध्यापकों को भी पूरा सहयोग करने के लिए कहा गया है।
देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें