फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला परिषद हमीरपुर के सदस्यों ने किया बंगाणा का दौरा

Wed, 28 Feb 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिला परिषद हमीरपुर के सदस्यों ने मंगलवार को बंगाणा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधि दल ने ईको टूरिज्म पार्क अंदरोली, रायपुर मैदान, गौंस पाक सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। इस अवसर पर जिला परिषद हमीरपुर की अध्यक्षा बबली देवी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताते चलें कि हमीरपुर जिला के विकास खंड नादौन के गांव हटेला में ईको टूरिज्म पार्क प्रस्तावित है। इसी के सिलसिले हमीरपुर जिला परिषद प्रतिनिधि दल ने बंगाणा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर जिला जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, जिला परिषद उपाध्यक्ष ऊना कृष्ण पाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, प्रधान तृप्ता देवी, उपप्रधान संजय कुमार, एसडीओ राकेश कुमार, रजनीश डोगरा, रवि कुमार, पारुल, संदीप कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें