खड्ड में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों के साथ एसपी ऊना राकेश सि
एसपी ने किया शुभारंभ, 650 खिलाड़ी ले रहे विभिन्न खेलों में भाग
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड्ड में जिला स्तरीय अंडर-14 मेजर और माइनर लड़के वर्ग की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी ऊना राकेश सिंह ने किया।
चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 650 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया और मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए खिलाड़ियों को खेलों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और उन्होंने खेलों को अनुशासन में रहकर खेलने का आह्वान किया और कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानकर आगे बढ़ना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगनी विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का विद्यार्थियों के जीवन में बहुत अहम रोल है और आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में फंसती जा रही है। इसके चलते युवाओं को अपने आप को व्यस्त रखने के लिए खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होकर अपना ध्यान अपने लक्ष्य साधने की ओर केंद्रित करना चाहिए। संवाद