फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल पुलिस ने नया नंगल में हुई चोरी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए थे। लेकिन पुलिस की ओर से गहनता से जांच करने के उपरांत एक कबाड़ी सहित तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार तीन चोरों में अंकित, पुत्र सुरेश कुमार, निवासी 314 ब्लॉक, विक्रम, पुत्र याकूब, निवासी 117 डबल एच, शाहरुख खान, पुत्र मंजूर मुहम्मद, निवासी गांव बिभोर साहिब और नंगल के गांव सुरेवाल में रहने और जिला ऊना के मैहतपुर में कबाड़ी का काम करने वाले मुन्ना, पुत्र छोटे लाल को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सतीश शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड प्राप्त कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि इन लोगों ने कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें