फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना विस क्षेत्र को देंगे करोड़ों की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 नवंबर को ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 70 करोड़ लागत की 45 योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि मुख्यमंत्री आईटीआई ऊना के 2.15 करोड़ रुपयेे से निर्मित हॉस्पिटेलिटी ट्रेड भवन, 2.06 करोड़ रुपये से तैयार विजिलेंस कार्यालय ऊना, पुलिस विभाग के 2.40 करोड़ रुपये से निर्मित 6 टाइप-2 क्वार्टर, बनगढ़ में प्रथम आईआरबीएन परिसर में 2.43 करोड़ रुपये में निर्मित 12 टाइप-2 क्वार्टर का उद्घाटन, 2.57 करोड़ रुपये से निर्मित गृहरक्षक 12वीं बटालियन के भवन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नाबार्ड के तहत लोअर देहलां पंचायत में 2.61 करोड़ रुपये से हुए सड़कों को चौड़ा करने तथा सुधार कार्य का उद्घाटन करेंगे जिसमें लोअर देहलां से बडैहर, सधियाना तालाब से बसदेहड़ा, मुहल्ला चौधरियां के संपर्क मार्ग तथा ग्राम पंचायत देहलां के मोहल्ला मोहनतान शामिल हैैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के 1 बैरक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देहलां में 38 लाख रुपये से, जलग्रां में 37 लाख रुपये से, कुठार कलां में 54 लाख रुपये से, जनकौर में 49 लाख रुपये, देहलां में 48 लाख रुपये से, देहलां में ही 54 लाख रुपये से, उदयपुर में 47 लाख रुपये से तथा मलाहत में 29 लाख रुपये से बने ट्यूबवेलों का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मैहतपुर तथा जखेड़ा गांव के लिए 94 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजना, जलग्रां के लिए 52 लाख की जलापूर्ति योजना, जिला अस्पताल के लिए 70 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजना, कुठार खुर्द के लिए 41 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजना, बारसड़ा के लिए 36 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजना, संतोषगढ़ शहर के लिए 1.16 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करने के अलावा 75 लाख रुपये से पूर्ण जल आपूर्ति योजना देहलां के संवर्द्धन का और 24 लाख रुपये से निर्मित वन मंडल कार्यालय ऊना के रिकार्ड रूम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 8.80 करोड़ रुपये से बनने वाले रावमापा ऊना के भवन के निर्माण कार्य, झूड़ोवाल में 89 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक हॉल, रावमापा बहडाला में 57 लाख से 4 क्लासरूम के निर्माण कार्य, 79 लाख रुपये से देहलां में सहायक अभियंता एवं आवासीय भवन रायपुर सहोड़ां के निर्माण कार्य, बसदेहड़ा में 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के 4.21 करोड़ रुपये से होने वाले स्तरोन्नयन निर्माण कार्य, 46 लाख रुपये से झूड़ोवाल के लिए तथा 50 लाख रुपये से रामपुर के लिए उठाऊ सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 68 लाख रुपये से बडैहर में, 71 लाख रुपये बडैहर (मोहल्ला चिलांवाला) में तथा 49 लाख रुपये में रामपुर में बनने वाली ट्यूबवैल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री मलूकपुर माजरा के लिए 70 लाख रुपये की जल आपूर्ति योजना, जल जीवन मिशन के तहत जिला व तहसील ऊना में वर्तमान योजनाओं की रेट्रोफिटिंग के माध्यम से ऊना विस क्षेत्र में शेष घरों के लिए 5.73 करोड़ रुपये से कार्यशील नल कनेक्शन, 11.93 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के नए शैक्षणिक खंड, राजकीय पशु अस्पताल बसदेहड़ा के 63 लाख रुपये की लागत सेे बनने वाले भवन, राजकीय पशु अस्पताल संतोषगढ़ के 62 लाख रुपये से बनने वाले भवन, मैहतपुर में 74 लाख रुपये से बनने वाले इंस्पैक्शन हट एवं एचपीएसआइडीसी मंडल कार्यालय के भवन, 4.9 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय, नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर-2 में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप 96 लाख रुपये से कार-पार्किंग के निर्माण कार्य, जिला परिषद कार्यालय ऊना के समीप नगर परिषद के वार्ड तीन में 1.03 करोड़ रुपये से प्रस्तावित वैंडिंग मार्केट जोन के निर्माण, 20 लाख रुपये में वन चेक पोस्ट मैहतपुर, 15 लाख रुपये वन मंडल ऊना में टाइप-3 क्वार्टर का शिलान्यास और कार्यालय उपनिदेशक पशुपालन ऊना में 58 लाख रुपये से बनने वाले कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें