फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में धूमधाम से मनाया बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जगराते और भंडारे में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में स्थित बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था और आयोजकों की ओर से जगराते का आयोजन करवाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने रातभर भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजकों का कहना है कि बाबा पर्थडी मंदिर का स्थापना दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ आसपास के गांवों से भी सैकड़ों की संख्या में भक्तजन बाबा पर्थडी के दरबार में पहुंचे और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। जगराते के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन अवसर पर कई गणमान्य और प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय ठाकुर, रतन चंद ठाकुर, निर्मल सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय ठाकुर, ओमप्रकाश, सुरिंदर ठाकुर, सोनू राणा, ओमकार सिंह, अमनीष ठाकुर, कुलभूषण लट्ठ सहित गांव के अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाबा पर्थडी का यह मंदिर गांव की आस्था का केंद्र है और हर वर्ष स्थापना दिवस पर यहां भव्य आयोजन होता है जो लोगों के बीच आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें