फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय पहुंचकर साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में विद्यालय से विभिन्न सत्रों में शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों में से लगभग 100 विद्यार्थियों ने सपरिवार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व छात्र एसोसिएशन के सचिव केशव दत्त बीटन, विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह, उपप्राचार्य विमल राठौर, ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा इप्शिता कपिला एवं वरिष्ठ शिक्षिका सीमा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पूर्व विद्यार्थियों की ओर से मुख्य वक्ताओं में सुमित शर्मा, आशा रानी, चंदन कुमार, सुभाष डांगी, राजिंदर कुमार, रविंदर कुमार एवं पूरण चंद रहे। पूरण चंद ने अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताया कि वे एक अत्यंत गरीब परिवार से नवोदय में शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचे और अनेक देशों में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से पूर्व विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन पूर्व छात्र एसोसिएशन के सचिव केशव दत्त बीटन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें