फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व नौसैनिकों ने 1971 के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की यादें ताजा कीं

विज्ञापन
नौसेना दिवस कार्यक्रम में मौजूद नौसैनिक न उनके परिवार। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहडाला में धूमधाम से मनाया नौसेना दिवस
विज्ञापन

बच्चों ने मिक्की माउस और बाउंसी पर खूब उछल-कूद की, तंबोला खेल का भी लुत्फ उठाया
हिमाचल और पंजाब से कई परिवारों ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पूर्व नौसैनिकों की ओर से परिवार सहित नौसेना दिवस बहडाला (ऊना) स्थित एक रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया गया। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश और पंजाब से बड़ी संख्या में पूर्व नौसैनिक अपने परिवारों सहित समारोह में शामिल होने पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत देश की आन-बान और शान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। नेवल एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन ऊना के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मिक्की माउस और बाउंसी पर खूब उछल-कूद कर भरपूर आनंद लिया। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि सभी उपस्थितजनों ने तंबोला खेल का भी लुत्फ उठाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को इनाम व उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं व उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। देवभूमि अद्वैता हार्ट और मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर शैलेंद्र ने दिल का दौरा पड़ने के लक्षणों, प्राथमिक उपचार तथा वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों के प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नौसेना दिवस पर प्रकाश डालते हुए एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 4 दिसंबर 1971 को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह कराची पर अचानक और निर्णायक हमला कर उसे तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई में मुख्य तेल भंडार नष्ट किए गए, पाकिस्तान नौसेना के कई जहाज डुबो दिए गए और पूर्वी पाकिस्तान की सप्लाई लाइन पूरी तरह बाधित कर दी गई। इस अभियान ने पाकिस्तान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने में अहम भूमिका निभाई। तभी से 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना की शक्ति और शौर्य के प्रतीक के रूप में नौसेना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऊना में वर्ष 1997 से लगातार पूर्व नौसैनिक परिवार सहित नौसेना दिवस मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज के साथ अगले वर्ष पुनः मिलने की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें