फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी बहन के घर गगरेट पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक राकेश कालिया ने किया इस्तकबाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वीरवार को विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह में अपनी बहन के घर पहुंचे। यह उनका निजी कार्यक्रम था। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव, मध्य प्रदेश के सह प्रभारी रहे विधायक राकेश कालिया ने उनसे बड़ोह गांव पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा की। राज्य कर एवं आबकारी विभाग में उपायुक्त ठाकुर हनुवंत सिंह भी अपने मामा से मिलने विशेष रूप से यहां पहुंचे हुए थे। संक्षिप्त मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने धर्मशाला आए हुए थे। वहां से वापसी पर वह अपनी बहन के घर बड़ोह गांव पहुंचे थे। यहां वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। दिग्विजय सिंह के अपने विधानसभा क्षेत्र में आने की खबर मिलते ही विधायक राकेश कालिया भी उनसे मिलने बड़ोह गांव पहुंचे। उनके विधानसभा क्षेत्र में आने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सक्रिय राजनीति में डटे दिग्विजय सिंह व्यवहार से काफी शालीन हैं। विधायक राकेश कालिया ने दिग्विजय सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका यहां आगमन पर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें