फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विश्वविद्यालय की मेरिट में भटोली कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट में पांच विद्यार्थियों ने बनाई जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में जारी मेरिट सूची में सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। एमएससी (गणित) के प्रथम सेमेस्टर नवंबर 2023 में ईशा ने दूसरा, तानिया राणा ने चौथा, सोनिया ने पांचवां, पंकज शर्मा ने सातवां, सुषमा और रिंकू ने संयुक्त रूप से आठवां, साक्षी जसवाल ने नौवां तथा प्रियांशी और दीक्षित धीमान ने दसवां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सेमेस्टर जून 2024 में पंकज शर्मा ने सातवां और तानिया राणा ने आठवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम चमकाया है। तृतीय सेमेस्टर नवंबर 2024 में रंजना देवी ने पांचवां स्थान हासिल किया। जबकि, चौथे सेमेस्टर (जून 2024) में रंजना देवी ने छठा और राजदीप कौर ने दसवां स्थान प्राप्त किया। एम कॉम के तीसरे सेमेस्टर नवंबर 2023 की परीक्षा में प्रिया ने आठवां स्थान प्राप्त किया। जबकि चौथे सेमेस्टर जून 2024 में प्रिया ने चौथा स्थान हासिल किया। पीजीडीसीए पीजी डिप्लोमा के प्रथम सेमेस्टर नवंबर 2023 में काजल ने सातवां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सेमेस्टर जून 2024 में कोमल ने तीसरा, काजल ने चौथा और साक्षी भट्टी ने सातवां स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की अप्रैल 2024 में हुई परीक्षा में महाविद्यालय की छात्रा छवि ठाकुर ने नौवां और सोनिया सहगल ने दसवां स्थान प्राप्त किया। अक्टूबर 2023 में तृतीय सेमेस्टर बीबीए की परीक्षा में एहसास ने आठवां स्थान प्राप्त किया। जबकि संजना सैनी ने नौवां स्थान हासिल किया। एसवीएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केके शर्मा ने विद्यार्थियों को इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें