ईसपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान भिडंते खिलाडी
- फोटो : Una
ऊना। हरोली उपमंडल के खड्ड फुटबाल स्टेडियम में प्रबल टीएमटी हिमाचल फुटबॉल लीग के तहत पहला मैच वेंगा ब्वॉयज कुल्लू और केएफसी खड्ड के बीच खेला गया। जिसमें वेंगा ब्वॉयज कुल्लू के अभिमन्यु के डबल गोल की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।
मैच के 30वें मिनट में अभिमन्यु ने पहला गोल दागा। उधर, केएफसी खड्ड के अनिल दत्ता ने 38वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी में ला दिया। पहले हॉफ तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी तक खेली। दूसरे हॉफ में वेंगा ब्वॉयज कुल्लू का आक्रामक खेल दिखा। मैच के 73वें मिनट में अरिवन के गोल ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 78वें मिनट में अभिमन्यु ने तीसरा और विजयी गोल दागकर टीम को जीता दिया। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पांवटा यूनाइटेड एफसी के खिलाफ टेक्ट्रो स्वाडस यूनाइटेड एफसी को वॉकओवर दिया गया। तीसरा मुकाबला हिमाचल एफसी बनाम समरहिल यूनाइटेड एफसी के मध्य खेला गया। हिमाचल ने समरहिल यूएफसी को 5-0 से करारी हार दी। हिमाचल की ओर से मोहित शर्मा ने दो गोल किए। सौरभ शर्मा, सदानंद सिंह और सचिन परिहार ने एक-एक गोल किया। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के हरोली उपमंडल के खड्ड स्थित फुटबाल स्टेडियम में पहली दिसंबर को प्रबल टीएमटी हिमाचल फुटबाल लीग के तहत दो मुकाबले करवाए जाएंगे।