फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में फुटबाल प्रतियोगिता पांच फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली के गांव पंडोगा में 17वें ऑल इंडिया ओपन सिद्ध बाबा ग्वालवढ़ फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज पांच फरवरी से होगा। इसमें विभिन्न हिस्सों से आने वाली नामी टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन नौ फरवरी को होगा। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्ग में होगा। इसके तहत वरिष्ठ वर्ग में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61000 रुपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। जबकि, उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 41000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 5100 रुपये प्रति टीम दिए जाएंगे। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग की टीमों को भी ट्रॉफी के साथ उचित इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की प्रवेश प्रक्रिया तीन फरवरी तक ही होगी। आयोजक कमेटी के सदस्य मुकेश राणा, गुलविंद्र गोल्डी, दिनेश राणा ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से आग्रह है कि प्रतियोगिता में पधारे और रौनक बढ़ाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें