फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पर हंगामा, विरोध के बाद आपूर्ति बहाल

Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल के वार्ड नंबर एक और दो में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से नाराज स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक में तालाब के पास लोग और पंचायत प्रतिनिधि एकत्रित हुए। विरोध के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी गई। वहीं, विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर सरकारी निर्देशों के तहत लगाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के विरोध के दौरान पंचायत प्रधान निरंजना देवी ने आरोप लगाया कि विद्युत बोर्ड लोगों पर जबरन स्मार्ट मीटर थोप रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बंद कर लोगों पर मीटर लगवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि लोगों की समस्याओं को अनदेखा किया गया तो विद्युत कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
विद्युत बोर्ड के एसडीओ अभिषेक चंदेल ने बताया कि विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए संबंधित वार्डों में पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, जबकि कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का समर्थन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत लगाए जा रहे हैं। इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें