फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के मार्ग पर चलें और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहें : शिव शास्त्री

Tue, 21 Jan 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिलाधीश ऊना जतिन लाल कुटलैहड में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में ​शिरकत करते हुए।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
भगवान श्री कृष्ण जन्म पर झूम उठा पंडाल, जिलाधीश ऊना जतिन लाल सहित पहुंचे बड़े प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के होटल हवेली जोगी पंगा में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन आयोजक कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने धर्म पत्नी मृदु शर्मा एवं परिवार सहित पूजा-अर्चना की। विद्वानों के साथ व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। वहीं कथा के चतुर्थ दिवस पर बाल कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल झूम उठा। बहुत सुंदर झांकी के साथ बाल कृष्ण भगवान को पंडाल तक लाया गया। इस दौरान सुंदर भजनों के साथ कथा व्यास आचार्य शिव शास्त्री ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा हमें धर्म, सत्य, करुणा और समर्पण का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने जीवन में धर्म के मार्ग पर चलें और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास आचार्य शास्त्री ने कहा कि माता अदिति ने भगवान विष्णु के जीवनकाल के बारे में भी व्याख्यान किया। कथा विराम के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधीश ऊना जतिन लाल, एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार,तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, कुटलैहड़ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, विवेक मिंका, देसराज मोदगिल, देसराज गौतम, शोभित गौतम, सुभाष, जोगेंद्र देव आर्य, अनिल ठाकुर, रजनीश शर्मा, सुरेंद्र के साथ हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें