ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बैंस ने कहा कि जिला भर में पड़ रही भयंकर ठंड व धुंध के चलते नन्हें-मुन्हे बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए पहले विभाग की ओर से कोयले की सप्लाई दी जाती थी, लेकिन अब विभाग द्वारा कोयले की सप्लाई बंद कर दी गई है। स्कूलों में कोयले की सप्लाई बंद होने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार एवं प्रशासन से मांग की है कि कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूलों में छुट्टियों एवं समय सारणी में बदलाव किया जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बैंस, जिला महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंद्र मन्हास, वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंद्र मियां, महेश शर्मा, जगदेव, जगमोहन सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, राज कुमसा, अशोक धीमान, विजय पटियाल, राजकुमार, सुभाष सैणी, विजय कुमार, बिहारी लाल, रवि राणा, सुमित कुमार, संजय कुमार, अवतार सिंह व संदेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।