फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना आज्ञा कटवा दिया चारा, गोशाला की पुरानी कमेटी भड़की

Sat, 08 Aug 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। नई पंचायत अपर बसाल ने वार्ड नंबर सात में गोशाला के लिए बुआई किए गए हरे चारे को कटवा डाला है और 100 मीटर रास्ते को भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया है। गोशाला की पुरानी कमेटी के सदस्यों ने इस कृत्य पर एतराज जताया है। गोशाला के पास सरकारी एवं ग्राम वासियों की सांझी 15 कनाल जमीन में प्रशासन से आज्ञा लेकर गोशाला के लिए हरा चारा की बुआई की जाती रही है। इस वर्ष भी चरी और बाजरा पुरानी कमेटी द्वारा बीजा गया था, नई पंचायत ने आते ही इस बोए हुए चारे के चार गट्ठे गोशाला में फेंक दिए गए, बाकी सारा हरा चारा गांव वासियों को कटवा दिया गया। हरे चारे वाली जमीन पर नई पंचायत खेल का मैदान बनाना चाहती है। यदि खेल का मैदान बना दिया गया तो गोशाला को हरे चारे की दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी कमेटी के सदस्यों में रमन कुमारी, कमल कुमार, तिलकराज, नरेश कुमार, महेश कुमार, दिलावर सिंह, पंकज चौधरी, बीरबल तथा देवदत्त का कहना है कि नई पंचायत ने 15 कनाल में ट्रैक्टर से पटाई भी कर दी है। अब गोशाला को न तो हरे चारे का प्रबंध है और न ही जाने के लिए रास्ते बचा है। पुरानी कमेटी ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी की जाए।
ग्राम पंचायत अपर बसाल के प्रधान अमरीक सिंह का कहना है कि जिस 15 कनाल भूमि में वर्तमान पंचायत ने खेल का मैदान बनाने की योजना बनाई है। वहां हरा चारा बहुत कम था और यह जगह गोशाला से दो किलोमीटर दूर है। हरा चारा बीजने के लिए गोशाला के पास 27 कनाल भूमि खाली पड़ी है। जिस पर हरा चारा बोया जाएगा। जो रास्ता उखाड़ा गया है, वह खेल के मैदान की लेवलिंग के लिए किया गया है। गोशाला में पशुओं को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन


गोशाला अपर बसाल की पुरानी कमेटी के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। नए प्रधान को पत्र लिखकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के उपरांत ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- रमनवीर चौहान, खंड विकास अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें