फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आटा मिल संचालक को पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं आवंटन में भी की कटौती, नहीं दे पाए सार्थक जवाब
विज्ञापन

निदेशालय मिल संचालक के जवाब से संतुष्ट नहीं

अब आठ सौ क्विंटल के बजाय जारी होगा छह सौ क्विंटल गेहूं

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निदेशालय ने की कार्रवाई


जसवीर ठाकुर
ऊना। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गेहूं का आटा मानकों पर खरा न उतरने पर मिल के संचालक को 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है। गेहूं के आवंटन में भी कटौती की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मिल संचालक की ओर से इस संदर्भ में सार्थक जवाब न मिलने की सूरत में विभागीय कार्रवाई की गई है। मिल संचालक की ओर से भेजे गए जवाब से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निदेशालय संतुष्ट नहीं हुआ और कार्रवाई अमल में लाते हुए निर्देश जारी किए।
अब मिल संचालक को गेहूं आवंटन 800 क्विंटल के बजाय 600 क्विंटल किया गया है। विभाग ने नियमित कार्रवाई के दौरान आटा मिल से गेहूं के आटे के सैंपल लिए थे। विभागीय लैब रिपोर्ट में गेहूं का आटा मानकों के विपरीत निकला। इसके बाद विभाग ने आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। आटा मिल संचालक को भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी है अन्यथा मिल संचालन के साथ ही सिक्योरिटी राशि तक जब्त कर ली जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके गौतम के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्रवाई से ऊना जिले के मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं विभागीय स्टाफ सतर्क हो गया है। त्योहारी सीजन सिर पर है और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी जनता की सुरक्षा और सेहत के नजरिए से खाद्य सामग्रियों के सेवन को लेकर अलर्ट मोड पर है। उधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा का कहना है कि आटा मिल संचालक के खिलाफ निदेशालय स्तर पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है और 5000 जुर्माना करने के साथ ही गेहूं के आवंटन पर भी कटौती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें