फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बणे दी हट्टी हाई और प्राइमरी स्कूल कैंपस में घुसा पानी

विज्ञापन
बने दी हट्टी हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल कैंपस में घुसा बरसाती पानी। - फोटो : Una
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विस क्षेत्र गगरेट के शिवपुर पंचायत की बणे दी हट्टी हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल कैंपस में वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश का पानी घुस गया। इसकी वजह से बच्चों को स्कूल में आने जाने की दिक्कत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी के बावजूद दसवीं का प्री बोर्ड पेपर देने आए बच्चों को स्कूल परिसर में खड़े पानी की वजह से स्कूल में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल के साथ लगते दो उद्योगों ने पानी की निकासी के लिए जो नाली बनाई है, वह काफी छोटी है। वह आए दिन थोड़ी बारिश में ही यह ब्लॉक हो जाती है। इसकी वजह से स्कूल परिसर में पानी इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के साथ चल रहे पुल के कार्य करने वाले ठेकेदार से जेसीबी मशीन की सहायता लेकर स्कूल परिसर से पानी निकाला गया।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस समस्या का जल्दी से जल्दी हल किया जाए। इससे स्कूल के विद्यार्थियों को विद्यालय में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। स्कूल में गत वर्ष क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी गगरेट के एक निजी उद्योग द्वारा स्थापित स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करने भी आ चुके हैं। विभाग की लापरवाही से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आफत बनी हुई है। वर्ष 2008 में भी भारी बरसात के बाद इस स्कूल में पूरा पानी भर गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

गगरेट शिक्षा खंड-2 के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि स्कूल में भारी बरसात होने पर अकसर पानी भर जाता है। इसके बारे में संबंधित विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें