फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में मिलीं खामियां

विज्ञापन
ऊना क्षेत्र के एक स्कूल का निरिक्षण करते हुए ​शिक्षा अ​धिकारी।स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बडूही/नारी (ऊना)। शिक्षा उपनिदेशक (एलिमेंट्री) सोमलाल धीमान, शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के अध्यक्ष चित्र विलास पाठक तथा महासचिव सच्चा सिंह कंग ने चार प्राथमिक पाठशालाओं का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी दो, रायंसरी, धमांदरी तथा बडूही का दौरा किया गया। निरीक्षण के समय स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर शिक्षा उपनिदेशक ने संबंधित विद्यालयों के मुखिया को स्कूल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश मौके पर ही दिए।
इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक कक्षा में बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जांच की। विशेष रूप से तीसरी कक्षा, जहां शिक्षा सुधार समिति द्वारा अध्यापक तैनात किए गए हैं, का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

सभी कक्षाओं में बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक एवं बेहतर पाया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूही में निरीक्षण के दौरान बच्चों को दोपहर का भोजन वितरित किया जा रहा था। मिड-डे मील वर्कर सभी नियमों का पालन करते हुए अपने कार्य में व्यस्त पाए गए। निरीक्षण किए गए विद्यालयों में छात्र संख्या लाल सिंगी दो में 300, रायंसरी में 91, धमांदरी में 161 तथा बडूही में 105 रही।
यह जानकारी संबंधित विद्यालयों के मुख्याध्यापकों की ओर से दी गई। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में व्यवस्थाएं अच्छी पाई गईं और सभी अध्यापक अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे।
उप शिक्षा निदेशक (एलिमेंट्री) सोमलाल धीमान ने बताया कि शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ इन विद्यालयों का दौरा इसलिए किया गया, क्योंकि इन स्कूलों में समिति की ओर से अध्यापकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से अध्यापक नियुक्त कर सरकार, समाज और शिक्षा विभाग की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार समिति पिछले 19 वर्षों से इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें