दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कॅरिअर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल की ओर से जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्वांटम क्राफ्टर स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रवि सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन प्रदान किया और साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया को संपन्न किया। भर्ती प्रक्रिया में कुल पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ। चयनित छात्रों में बीबीए चौथे सेमेस्टर से महेष वर्मा, वंशिका एवं कौशल शर्मा, बीबीए छठे सेमेस्टर से निखिल राणा तथा बीसीए चौथे सेमेस्टर से मुस्कान भाटिया शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल, प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. रमन चौधरी एवं डॉ. सतिंद्र कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बीबीए एवं बीसीए विभाग के समस्त सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। संवाद