फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाते में गलती से भेजे पांच लाख, कामगार राशि लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के माध्यम से आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पड़ोसी राज्य पंजाब के लुधियाना में एक कंपनी के प्लांट प्रभारी की ओर से गलती से एक कामगार के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद कामगार की नीयत बदल गई। कामगार ने राशि वापस नहीं की, बल्कि नौकरी छोड़कर भाग गया। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्लांट प्रभारी ने अदालत के माध्यम से ऊना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने आरोपी अजय निवासी सोहारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मेसर्स स्काई फोर्ज स्कैफोल्डिंग, लुधियाना के प्लांट प्रभारी अजय साहू ने बताया कि आरोपी युवक ने 15 सितंबर को उनकी कंपनी में कटरमैन के पद पर काम शुरू किया था। छह अक्तूबर को गलती से उसके बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। आरोपी को यह जानकारी थी कि यह राशि भूलवश भेजी गई है, इसके बावजूद उसने पैसे वापस नहीं किए। शिकायत में बताया गया कि सात अक्तूबर को आरोपी ने नौकरी छोड़ दी और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद वह अपने घर से भी गायब है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें