फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब उपमंडल में केवल तय स्थानों पर ही बिकेंगे पटाखे

Tue, 03 Nov 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। दिवाली पर्व को देखते हुए अंब प्रशासन ने क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान तय कर दिए हैं। उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंब बाजार के रामलीला मैदान, मुबारिकपुर के रामलीला मैदान और भरवाईं में तहसील कार्यालय के बाहर खुले परिसर को पटाखों की दुकानों के लिए चिह्नित किया गया है। एसडीएम ने सभी पटाखा कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित इन्हीं स्थानों पर ही अपनी दुकानें या स्टॉल लगाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पटाखे बेचने से पहले एसडीएम कार्यालय से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए व्यापारी शुक्रवार तक अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि तय स्थानों के अतिरिक्त किसी अन्य जगह पर पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा। ऐसे मामलों में केवल चेतावनी देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें