ऊना। उपमंडल हरोली के पंडोगा स्थित एक लकड़ी के उद्योग में वीरवार देर रात को आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
लकड़ी से संबंधित उद्योग होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया, लेकिन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 60,000 रुपये की लकड़ी से संबंधित सामग्री जलकर राख हो गई, लेकिन विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को आग से बचाया गया।
अग्निशमन विभाग के फायर स्टेशन अधिकारी अशोक ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अगर समय पर विभाग की टीम न पहुंचती, तो आग अन्य भवनों और उद्योगों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी। संवाद