फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल में अग्निशमन सप्ताह मनाया

Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टाहलीवाल अग्निशमन चौकी में अग्निशमन  सप्ताह मनाते हुए कर्मी।संवाद
विज्ञापन
टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल अग्निशमन चौकी के कर्मचारियों ने रविवार को अग्निशमन चौकी परिसर में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वर्ष 1944 के मुंबई समुद्री जहाज विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दुखद घटना की याद में हर वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाता है। इस अवसर पर अग्निशमन चौकी के प्रभारी सुनील दत्त के नेतृत्व में कई कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा यह सप्ताह हमें उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर हमारे समाज की रक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें