फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देहलां में कैरी बैग से मिला देसी कट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मैहतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत देहलां में एक दुकान के बाहर कैरी बैग में देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने देसी कट्टा को जब्त कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। यह देसी कट्टा किसका है और यहां कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। जानकारी के अनुसार देहलां में एक व्यक्ति गाड़ियों की मरम्मत का काम करता है। वह शनिवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान अचानक उसकी नजर एक कैरी बैग पर पड़ी। जब उसने बैग को देखा तो उसमें देसी कट्टा था। इसके बाद दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया देहलां गांव में देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें