फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देहलां और बसाल में लगी आग, 4000 रुपये का नुकसान

Sat, 02 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के देहलां अपर और अपर बसाल में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों घटनाओं में करीब चार हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देहलां अपर में शुक्रवार दोपहर को निजी भूमि पर जंगल में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दूसरे मामले में अपर बसाल में भी खेत में आग लग गई। यह आग सरकंडों व पराली में तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अधिकारी ऊना सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो स्थानों पर आग लगने के मामले सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दोनों मामलों में नुकसान का आकलन करीब चार हजार रुपये किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें