फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फ्रिज मेकेनिक की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, 50 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बूफर, सेट टॉप बॉक्स चढ़ा आग की भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी/ऊना। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की तहसील घनारी में एक फ्रिज मेकेनिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास धुआं ही धुआं हो गया। दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा टीवी, फ्रिज वाशिंग मशीन, बूफर, सेट टॉप बॉक्स आग की भेंट चढ़ गए। आग से लगभग 50 हजार के नुकसान होने का अनुमान है और बाकी समान दुकानदार की सूझ-बूझ से बच गया। दुकान में काफी मात्रा में सामान पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान का मालिक सोमवार सुबह आठ बजे के करीब दुकान खोलकर कार्य करने के लिए बाहर गया। तब सब ठीक था। 10 बजे के करीब साथ की किराना दुकान के कर्मचारी पिंटू ने देखा कि फ्रिज मेकेनिक की दुकान से धुआं निकल रहा है और साथ बैठे रवि ने आनन फानन में दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश की और आसपास के लोगों ने भी मदद की। इससे आग पर काबू पा लिया गया। अगर जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें