फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट औद्योगिक क्षेत्र के दवा उद्योग में लगी आग, पाया काबू

Sat, 28 Mar 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना) । औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के दवा उद्योग में शुक्रवार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार गगरेट में स्थित दवा उद्योग एचएल फार्मा में अचानक आग लगने से आसपास के उद्योगों के लोग भी आग बुझाने के लिए भागे। सभी ने मिल कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। उद्योग के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। गनीमत यह रही कि साथ पड़े केमिकल के ड्रमों को आग ने अपनी चपेट में नहीं लिया।
अभी आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। औद्योगिक संघ गगरेट के सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि गगरेट में एक फार्मा उद्योग में आग लगने का समाचार मिला परंतु ज्यादा नुकसान नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन

हर उद्योग में अग्निशमन यंत्र लगे हैं। जिससे एक बड़ी घटना से बचाव होता है जबकि अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। उद्योगों में कुछ हादसे होते रहते हैं। जिन्हें सुरक्षा से टाला जा सकता है।
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट निवासी सुधीर शर्मा ने कहा कि उद्योग में जब आग लगी तो वह तुरंत वहां पहुंच गए। आसपास के उद्योगों में कार्यरत लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें