फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खनन पर 5115 रुपये किया जुर्माना

Fri, 01 Mar 2024 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों का चालान किया गया। इसमें वाहन चालकों का चालान काटकर उन पर 5115 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 153 वाहनों के चालान किए और जुर्माने के रूप में 24,700 रुपये वसूल किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर सात लोगों का चालान काटकर 700 रुपये जुर्माने के तौर पर प्राप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें