फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दियोली में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गगरेट के दियोली में दो पड़ोसी पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान भी जांच शुरू कर दी है। पहली शिकायत में दियोली निवासी महिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह घर की ओर जा रहा था। इस दौरान राजेश कुमार सहित चार लोगों में उसकी पत्नी, भाभी सहित मां लीला देवी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरी शिकायत में लीला देवी ने कहा कि महिंद्र सिंह ने उनके घर में आकर मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं हैं। उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायतों के बाद क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें