ऊना। निकटवर्ती लोअर कोटला गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए गए। मारपीट से करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की वारदात के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ऊना में दर्शन लाल पुत्र जगदीश राम ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों पर जमीन के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरी और राम स्वरूप पुत्र कर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।