फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक किलोग्राम चिट्टा मामले में पांचवीं गिरफ्तारी

Fri, 26 Jun 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने फतेहपुर में मई माह में पकड़े गए 1.005 किलोग्राम चिट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरसेम कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले से जुड़े एक वाहन को भी बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला का पति पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लुधियाना जेल में बंद है। पुलिस अब महिला की भूमिका और नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंधों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि तीन मई 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कांगड़ा से संबंधित पुलिस टीम ने फतेहपुर में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 1.005 किलोग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत सिंह (28) निवासी अपर देहलां, गुरमुख सिंह (40) निवासी बरनोह और राहुल शर्मा (33) निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई थी। पुलिस ने उस समय आरोपियों के कब्जे से एक वाहन भी जब्त किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 11 जून को जालंधर से तक्सीम लाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही थी। इसी कड़ी में पुलिस ने अब गढ़शंकर से तरसेम कौर को गिरफ्तार किया है। साथ ही गढ़शंकर के बीहन क्षेत्र से एक वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि जिला पुलिस चिट्टा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। फतेहपुर में पकड़े गए 1.005 किलोग्राम चिट्टा मामले में गढ़शंकर से महिला आरोपी तरसेम कौर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें